रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आज बुधवार सुबह - सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नैनीताल हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा पीएसी गेट के पास हुआ।
हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी, उर्मिला, विभा और गर्भवती महिला ज्योति निवासी भुरारानी की मौत हो गई। वहीं, कांति देवी, ललिता और कार चालक बबलू निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
ज्योति की उर्मिला जेठ की बीबी और विभा देवर की बीबी है। उर्मिला के पति का पहले देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी का कम करती है। विभा के पति प्रमोद इंशोर्न्स कंपनी मैं एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।